फरीदाबाद, जुलाई 9 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय ने सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 की अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी।उपायुक्त एवं जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर के अध्यक्ष डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी संबंधित जिले का निवासी होना चाहिए तथा वर्तमान सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना आवश्यक है। साथ ही कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय कक्षा छह में नामांकन के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन अभ्यर्थी...