सीवान, फरवरी 13 -- सीवान,नगर प्रतिनिधि।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तडवा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों और विद्यालय प्रशासन के बीच गुरुवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, सदर सीओ रवि शेखर तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।विद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार की रात से ही हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों ने विद्यालय परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना भी हुई। स्थिति बिगड़ते देख विद्यालय प्रबंधन ने स्थानीय थाना और जिला प्रशासन को सूचित किया।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.