जवाहर नवोदय विद्यालय में चला यातायात जागरूकता अभियान
कौशाम्बी, जुलाई 11 -- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय टेवा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार राम ने विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। यातायात उपनिरीक्षक शशिकांत यादव ने सतर्कता और अनुशासन अपनाने का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.