बागपत, मार्च 24 -- चांदीनगर। पांची निवासी मन्नान पुत्र निसार गांव के ही ग्लैक्सी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र रहा है। उसने जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें उसका चयन हो गया। जिसके बाद स्कूल पहुंचने पर छात्र को डारेक्टर गुलजार अहमद ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। कहा कि छात्र ने अपने माता-पिता के साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है। प्रिंसिपल फरहीन गुलजार ने कहा कि मेहनत से हम कोई भी मुकाम हासिल कर सकते है। मन्नान यहीं साबित किया है। इस मौके पर रूखसाना बेगम, खुशी, वर्षा, पूनम, फारूख, निसार, सलमा, पंकज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...