पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- कसबा, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हाजी नगर गढ़बनैली में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा नवम एवं ग्यारहवीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 2027 को लेकर ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ है। विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर से बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर तक कर दी गयी है। प्रवेश परीक्षा से संबंधित प्रोस्पेक्टस एवं विस्तृत जानकारी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध है। कक्षा 9 एवं 11वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्रीप्रकाश शर्मा ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...