घाटशिला, अप्रैल 10 -- बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बालिकुड़िया में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय योगा एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पाचार्य जनार्दन कुमार सिंह ने संकुल स्तरीय खेल का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया। तत्पश्चात प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा विधिवत मार्चपास्ट की गई। प्राचार्य सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने हिमा दास, पीटी ऊषा, मेजर ध्यानचन्द, सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों के बारे में बताते हुए कहा कि हमें भी इन खिलाड़ियों की तरह कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन में रहकर अपने खेल में प्रवीणता हासिल करनी चाहिए। संयोजक मुकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन के अभिन्न अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.