घाटशिला, मार्च 31 -- बहरागोड़ा। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा में शैक्षिक, प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की समीक्षा के लिए वीएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति), वीएसी (विद्यालय सलाहकार समिति) और डीएलएमसी (जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति) की संयुक्त बैठक सोमवार को नवोदय विद्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर जनार्दन सिंह ने की। मुख्य अतिथि डीसी कर्ण सत्यार्थी, विशिष्ट अतिथि बीडीओ केशव भारती और सीओ राजा राम मुंडा उपस्थित थे। स्कूल की ओर से सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक मानकों को और बेहतर बनाने, आधारभूत संरचना के विकास और छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. जनार्दन ने अवगत कराया कि वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से...