वाराणसी, मार्च 17 -- पिंडरा (वाराणसी)। गजोखर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को कक्षा-6 के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। परीक्षा में कुल 80 विद्यार्थी सफल हुए। परिणाम को नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। साथ ही विद्यालय परिसर में भी सफल छात्रों की सूची चस्पा की गई है। पिछले वर्ष 13 दिसम्बर को जनपद के 21 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। कुल पंजीकृत 8511 के सापेक्ष 5109 छात्र-छात्रएं परीक्षा में सम्मलित हुईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नागेश मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के लिए चयनित 80 छात्र छात्राओं की सूची विद्यालय के बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। जिले के बेसिक स्कूलों से भी कई छात्र इस परीक्षा में सफल हुए हैं। परीक्षा में सफल प्राथमिक विद्यालय लहिया के छात्र कृष्णा पाल को उनके शिक्षक अजय कुमार ...