पीलीभीत, अगस्त 2 -- पीलीभीत। बीसलपुर जवाहर नवोदय विद्यालय में बीते दिनों हुए हंगामा और छात्रों की नाराजगी के घटनाक्रम के बाद शनिवार टीम ने पहुंच कर जांच की। टीम में उप्र जवाहर नवोदय विद्यालय के सहायक आयुक्त डा. बीके सिंह और जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर के उप प्राचार्य ऋषि पाल ने विद्यालय पहुंचकर गोपनीयता से जानकारियां जुटाई। जांच के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की ओर से उन लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। टीम ने छात्रों के बयान दर्ज किए गए। टीम ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जांच कराकर उचित कार्यवाही करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...