नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन शनिवार को जिले में आठ केंद्रों पर हुआ। इस परीक्षा में 80 सीटों के लिए 2549 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 1645 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जिले का एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय दादरी के धूम मानिकपुर में है। विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर निर्धारित की गई थी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित कराई गई। परीक्षा के दौरान उप जिलाधिकारी के संरक्षण में उड़न दस्ता ने लगातार केंद्रों पर भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि 80 सीटों पर प्...