मुरादाबाद, जुलाई 10 -- जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला माधोवाला में शुक्रवार को विज्ञान , गणित एवं पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार गौड़ ने फीता काटकर किया । प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में अमरपाल , विपुल शर्मा, सचिन कुमार एवं अनिल कुमार शामिल रहे। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान से संबंधित थीम पर कार्यशील मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित छात्र-छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय , मैनपुरी में आयोजित होने वाली संकुल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा । प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के उपप्राचार्य श्री अजय कुमार ने सभी सहयोगी शिक्षक , शिक्षिकाओं एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों को धन्यवाद ज...