घाटशिला, जुलाई 19 -- बहरागोड़ा। जवाहर नवोदय विद्यालय, बालिकुड़ीया इन दिनों जूनियर छात्रों के साथ मारपीट के गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। विद्यालय में जूनियर छात्रों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट किए जाने के मामले में अब जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी के निर्देश पर बीईईओ विजेंद्र कौर एवं बीआरपी को विद्यालय भेजकर मामले की जांच कराई गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया है। मामले में शामिल दो सीनियर छात्रों को 15 दिनों के लिए विद्यालय से निलंबित किया गया है। यह भी पढ़ें- पिटाई से घायल छात्र से मिलीं जिप अध्यक्ष बताया गया कि संबंधित छात्रों से एफिडेविट पर हस्ताक्षर भी कराया गया है, जिसमें भविष्य में...