सुल्तानपुर, मार्च 19 -- चांदा, संवाददाता। नगर पंचायत कोइरीपुर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी राहुल गुप्ता की पुत्री दीपिका गुप्ता ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सुल्तानपुर जिले में तीसरी रैंक हासिल कर क्षेत्र व परिजन का नाम रोशन करने का कार्य किया है। इस उल्लेखनीय सफलता से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। दीपिका गुप्ता वर्तमान में इंद्रा एकेडमी, बनहरा शिवपुर में कक्षा पांचवीं की छात्रा हैं। हाल ही में आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिवार और स्थानीय लोग काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। दीपिका की इस सफलता पर कस्बे के पूर्व चेयरमैन सुधीर साहू, विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य आलोक जायसवा...