साहिबगंज, जुलाई 21 -- साहिबगंज। शहर के स्टेडियम रोड स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र में कक्षा छह में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है । उक्त परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार ही फिर नामांकन के लिए अभ्यर्थी चयनित होते हैं। साहिबगंज स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र में नामांकन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को होगा। इसे लेकर अभी तक बहुत कम आवेदन आया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार बीते सोमवार तक करीब 32 आवेदन मिले थे। अब तक इस परीक्षा को लेकर हुए आवेदनों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से लगातार सभी...