सीतामढ़ी, दिसम्बर 13 -- शिवहर। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय नामांकन चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 3053 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 1965 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1088 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुषमा सिंह एवं परीक्षा प्रभारी रवीश कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक रही। परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.