रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- शांतिपुरी, संवाददाता। ग्राम जवाहर नगर स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में बंद मकान में चोरी का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता से विफल हो गया। मौके पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी राजेंद्र हरबोला भारतीय सेना में सूबेदार हैं और देहरादून में तैनात हैं। उनका मकान पिछले कुछ समय से बंद है। सोमवार तड़क करीब तीन बजे एक युवक ने ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। आवाज सुनकर पड़ोसी पूर्व सैनिक रणजीत सिंह बिष्ट सतर्क हो गए और ग्रामीणों को एकत्र कर मकान घेर लिया। जांच में दो कमरों व लॉकर के ताले टूटे मिले। तीसरे कमरे में छिपे युवक को दरवाजा तोड़कर पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में दो साथियों के शामिल होने की बात कही। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग...