रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- शांतिपुरी। जवाहर नगर स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार से सात दिवसीय सामूहिक श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा प्रारंभ से पूर्व मुख्य यजमान दीप चंद्र जोशी एवं उनकी पत्नी सरोज जोशी के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के शिव शक्ति मंदिर नगला होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। दोपहर करीब 2 बजे प्रथम दिवस की कथा प्रवचन करते हुए व्यास पंडित देवीदत्त पांडेय ने बताया कि नव संवत्सर 'रौद्र' के आगमन के अवसर पर यह आयोजन लोक कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना से किया जा रहा है। उन्होंने कथा क...