रुद्रपुर, मार्च 21 -- शांतिपुरी। ग्राम जवाहर नगर में शनिवार को ग्राम प्रधान तारा मोहन पांडे व जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य के नेतृत्व में आधार संशोधन और नि:शुल्क चिकित्सा कैंप आयोजित किया गया। शिविर में 70 लोगों के आधार कार्ड में संशोधन और नए कार्ड बनाए गए, जबकि 35 लोगों की नि:शुल्क शुगर व बीपी जांच की गई। इस दौरान भाजपा नेता मोहन पांडे, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, रश्मि कांडपाल, प्रिंस कुंवर, सुरेंद्र कोरंगा, अंजू मठपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्णिमा दानू, कुंदन सिंह दानू, धर्मेंद्र कोरंगा, फकीर राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...