मेरठ, मार्च 6 -- मवाना के कपिल सिनेमा हॉल में जिला कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान भूमि विकास बैंक डेलीगेट जयवीर सिंह के सानिध्य में जवाहर इंटर कॉलेज छोटा मवाना के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को गोदान फिल्म दिखाई गई, जिसमें लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मवाना मंडल से अध्यक्ष सचिन कौशिक, सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी सभी ने गोदान पिक्चर देखी। गोदान पिक्चर में गाय माता से होने वाले लाभों के बारे में दिखाया गया, जिसमें हम गंभीर बीमारियों का भी पिक्चर के माध्यम से ठीक होते हुए देखा। गाय का गोमूत्र व गाय के गोबर की उपयोगिता और देशी गाय पर हाथ फेर कर बीपी खत्म होने के बारे में दर्शाया गया। यह पिक्चर सही में बहुत अच्छी है। पिक्चर देखने वालों में मुख्य रूप से ठाकुर विजेंद्र सिंह, प्रदीप, अमित शर्मा, मोनिका, पून...