वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इंग्लिशियालाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र के पुनर्निर्माण के संबंध में मंगलवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने निरीक्षण किया। एनबीसीसी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण में वीडीए उपाध्यक्ष ने निर्माण जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। लगभग 6600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 12 मंजिला भवन का निर्माण होना है। साल 1980 में इस परिसर का निर्माण हुआ था, जिसमें 179 दुकानें और छह विभागों के कार्यालय संचालित थे। जर्जर होने के साथ इस परिसर में अतिक्रमण और गंदगी, जल निकासी की सुविधा अच्छी नहीं होने से समस्याएं थीं। निरीक्षण में दुकान के आवंटियों के साथ प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। पुर्ण बोरा ने कहा कि पुनर्विकास का उद्देश्य जवाहर लाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र परिसर को आधुनिक एवं सुरक्षित स्वरूप प्रदान करना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.