भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर। स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग के चिकित्सक शिक्षक डॉ. संदीप लाल को अगले आदेश तक के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर के प्राचार्य के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इसकी अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दी। मालूम हो कि 31 मार्च को वर्तमान प्राचार्य डॉ. अविलेश कुमार सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसी कॉलेज में कार्यरत एफएमटी विभाग के एचओडी डॉ. संदीप प्रसाद लाल को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. लाल ने कहा कि वह मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर तरीके से लागू करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...