रामपुर, मई 28 -- जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व विधायक सजंय कपूर के अवास स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। यह भी पढ़ें- नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे : कांग्रेसनेहरू का योगदान संजय कपूर ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को लोकतंत्र, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच एवं विकास की मजबूत नींव प्रदान की। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। एआईसीसी सदस्य मुतिउर रहमान खां ने कहा कि नेहरू जी ने देश की एकता,अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्यकिया। उनका योगदान भारतीय राजनी...