बरेली, फरवरी 12 -- जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज हिमकरपुर चमरोआ नवाबगंज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों की विदाई पार्टी हुई। विद्यालय के प्रबंधक ललित मोहन गंगवार की अध्यक्षता में पार्टी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक सेंथल के प्रबंधक अमित कुमार दीक्षित थे। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजीत सक्सेना ने विदा होने वाले 12 के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य को शुभकामनाएं दीं। 12 वीं की छात्रा सावित्री को मिस कालेज चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...