सीतापुर, फरवरी 23 -- खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद ब्लॉक क्षेत्र की जवाहरपुर चीनी मिल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन पर सीएचसी की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी शिविर का आयोजन किया। जिसमें आरबीएसके की टीम ने 93 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। डॉ. शिवानी टंडन, डॉ. विजय कुमार सिंह व जया तिवारी ने मरीजों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। फैमिली काउंसलर फातमा ने एचआईवी व यौन संबंधी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य पर्यवेक्षण गीता सिंह व मीना कुमारी ने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की जांचें की। एलटी अमित कुमार ने टीबी, हेपेटाइटिस बी और सी व एचआईवी आदि की जांच की। इस दौरान उदय प्रताप सिंह, नवीन चंद्र दीक्षित, रजनीश कुमार वर्मा एवं संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...