जवाहरपुरम के केस्को सबस्टेशन से तीन लाख के उपकरण चोरी
कानपुर, जून 25 -- कल्याणपुर। जवाहरपुरम केस्को सबस्टेशन से विद्युत उपकरण चोरी गए है। सबस्टेशन में लगे 11 केवी आउटगोइंग फीडरों के ब्रेकरों से कॉपर बस बार, कॉपर जॉ और वैक्यूम इंटरप्टर समेत कई महत्वपूर्ण पार्ट्स चोरी कर लिए गए। मामले में केस्को के अवर अभियंता (तकनीकी) संतोष राम की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबस्टेशन पर तैनात एसएसओ रंजीत सिंह ने आठ जून को ड्यूटी पर पहुंचने के बाद नियमित निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि कई फीडरों के ब्रेकरों में लगे कॉपर बस बार, कॉपर जॉ और वैक्यूम इंटरप्टर गायब हैं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। विभागीय जांच में पता चला कि चोरी की इस घटना से करीब तीन लाख रुपये का सामान गायब हुआ है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.