जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13 में स्ट्रीट लाइट की खराब व्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगे आधे से अधिक खंभों की स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है, जिससे शाम ढलते ही सड़क का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है। यह सड़क करीब दो किलोमीटर लंबी है और उलीडीह तक जाती है। इस मार्ग पर लगभग 400 से अधिक मकान हैं और रोजाना दो से ढाई हजार लोग इस सड़क से आवाजाही करते हैं। रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम के बाद दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण छोटे बच्चे शाम होने के बाद घर से बाहर निकलने से कतराते हैं। महिलाएं भी कोशिश करती हैं कि अंधेरा होने से पहले ही घर पहुंच जाएं। रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को सिर्फ गुजरने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.