हमीरपुर, मार्च 31 -- बिवांर। भरखरी गाँव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के उपरांत चौदस के दिन ऐतिहासिक जवारों का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। देवी माँ के भक्तों ने गाँव के बड़ी देवी मंदिर के पास स्थित तालाब में विधि-विधान के साथ जवारों का विसर्जन किया। मेले में महिलाओं और बच्चों की खासी भीड़ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...