हमीरपुर, मार्च 25 -- मुस्करा, संवाददाता। कस्बे का सैकड़ों वर्ष पुराना और प्रसिद्ध जवारा जुलूस एक अप्रैल को निकलना है, लेकिन जुलूस मार्ग पर नमामि गंगे योजना के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाल स्थिति से हादसे की आशंका बनी हुई है। जबकि इस संबंध में एक वर्ष पूर्व ही अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जवारा जुलूस कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित पूर्व प्रधान त्रिभुवन सिंह के मकान से प्रारंभ होकर तालाब किनारे, पुरवा मुहाल पंचायत कार्यालय, रामजानकी मंदिर बड़ा दिवाला, गुदरिया बाबा, डाकखाना होते हुए मस्जिद के पास से मुख्य मार्ग पर पहुंचकर मां कालिका माता मंदिर में समाप्त होता है। इस दौरान एक कुंतल और सवा कुंतल की सांग छेदकर श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में शामिल होते हैं।जुलूस में बैंडबाजा, डीजे, घोड़ा, बहुरुपिया, स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकियां और मां काली ...