बक्सर, अप्रैल 11 -- युवा के लिए ---- स्पष्टीकरण नावानगर प्रखंड के लगभग 04 सौ शिक्षकों से किया गया था स्पष्टीकरण 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 10 दिन बाद भी नहीं दिया अपना स्पष्टीकरण नावानगर, एक संवाददाता। फर्जी उपस्थिति बनाने को लेकर बीईओ द्वारा जारी किए गए स्पष्टीकरण का लगभग 25 शिक्षक-शिक्षकओं ने अब तक अपना स्पष्टीकरण विभाग को नहीं सौंपा है। इससे उनके गर्दन पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने वैसे शिक्षकों को दोबारा मौका देते हुए 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के लगभग 400 शिक्षकों पर फर्जी उपस्थिति बनाने के आरोप में बीईओ श्याम बिहारी प्रसाद द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। स्पष्टीकरण से संबंधित पत्र विगत 01 अप्रैल को निर्गत किया गया था। लेकिन, 10 दिन बितने के बा...