हरदोई, फरवरी 17 -- पिहानी। महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार की रात जवाबी कीर्तन हुआ। कानपुर से आए सचदेवा शरारती व छतरपुर की कमलेश्वरी कंचन के बीच जबाबी कीर्तन हुआ। दोनों ओर से खूब सवाल जबाब हुए, जिसका आनंद श्रोताओं ने लिया। सवाल जवाब के लिए 45 मिनट का समय तय किया गया था। रात से शुरू हुआ कार्यक्रम सुबह तक चलता रहा। दोनों में रोमांचक मुकाबला जो बराबरी पर छूटा। आयोजक मंडल की ओर से दोनों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हरिकिशोर द्विवेदी, गौरव गुप्ता अरुण गुप्ता, शालू द्विवेदी, रामदास कटियार, पिंटू गुप्ता,बबलू प्रजापति, राजीव गुप्ता, पीयूष शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...