बहराइच, फरवरी 16 -- नवाबगंज। महाशिवरात्रि पर रविवार देर रात तक चले जवाबी कीर्तन का मुकाबला बराबरी पर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने दोनों कीर्तन गायक कलाकारों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नवाबगंज के मंगली नाथ शिव मंदिर प्रांगण में रविवार देर रात तक तक चले कीर्तन गायक बाबा विकल व दुर्गेश नंदिनी के बीच मुकाबला हुआ। जवाबी कीर्तन में दोनों कलाकारों ने दर्शकों की वाहवाही बटोरी मुकाबला बराबरी पर छूटने पर व कार्यक्रम के समापन होने पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह ने दोनों कीर्तन गायक कलाकारों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू सिंह , पतीराम चौधरी जिला पंचायत सदस्य जवाहरयादव, विशाल सिंह, शिव सिंह,आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...