रायबरेली, मई 27 -- हरचंदपुर संवाददाता। क्षेत्र के ओई गांव में सुबशशाम बाबा का दो दिवसीय सलाना उर्स मुबारक शानो-शौकत के साथ मनाया गया। जायरीनों ने अकीदत के साथ बाबा की दरगाह पर माथा टेका। जश्ने ईद मिलादुन्नबी हुईं। मशहूर कव्वाल शरीफ परवाज कानपुर और लखनऊ की चाहत वारसी के बीच जवाबी कव्वाली का नोक- झोंक भरा मुकाबला हुआ। कार्यक्रम का संचालन सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष अमर तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरूवात कव्वाला चाहत वारसी ने की। उन्होंने अजमेर वाले ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती की शान में मनकबत पेश की। हरफनमौला कव्वाल शरीफ परवाज ने अपनी तरफ से मनकबत, नाते पाक, कलाम, हिंदी गीत - पनघट पे आती हैं, राधा मुझको तड़पाती हैं, साखियों के संग रोज नहाती हैं। सुनाकर महफिल को गुलजार किया। कव्वालों ने ईश्वर अल्लाह की शान में कसीदे, शेरो शायरी पढ़कर ...