गिरडीह, फरवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने शिक्षा सचिव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन की जवाबदेही उसके सभी हितधारकों की समान रुप से है। इसको समझते हुए शिक्षक निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी कर रहे हैं। वार्षिक परीक्षाओं को लेकर सरकार की चिंताओं को हम सभी गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सचिव के इस कथन का कि खराब रिजल्ट पर हेडमास्टर नपेंगे और अच्छा होने पर प्रधानाचार्य सम्मानित होंगे, स्वागत योग्य माना जाता, परंतु विडंबनापूर्ण स्थिति यह है कि स्थापना एवं उत्क्रमण से लेकर आज तक इन पदों पर नियुक्ति ही नहीं की गई है। वर्तमान विभागीय नीति ऐसी बना दी गई है कि कम से कम अगले एक...