नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 31 परिवार उजड़ गए, लेकिन राज्य सरकार के लिए यह सिर्फ एक हादसा है। खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार जवाबदेही से भी दोगुनी रफ्तार से भाग रही है। खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट में सागर जिले में जहरीली शराब से 31 लोगों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में पिछले 22 वर्षों से भाजपा सरकार का यह तरीका बन चुका है। उन्होंने बालाघाट, इंदौर, जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत और सीधी में महिलाओं की मौतों का भी जिक्र किया। खरगे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में सागर जिले में जहरीली शराब से 31 लोगों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 22 वर्षों से...