लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ। सदस्य (वित्त), रेलवे बोर्ड एवं भारत सरकार की पदेन सचिव मंजूषा जैन ने भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम), लखनऊ का दौरा किया। आईआरएमएस के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद किया। वित्तीय अनुशासन, सुशासन, जवाबदेही, सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करने में अधिकारियों की भूमिका पर विचार साझा किए। इस दौरान आईआरआईटीएम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर, अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी सहित संस्थान के संकाय सदस्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...