बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बिजली की बढ़ती खपत के बीच ट्रांसफार्मर से लेकर बिजली लाइनें ओवरलोडिंग को झेलने लगी हैं। ओवरलोडिंग एवं अन्य दिक्कतों से निपटने के लिए बिजली निगम ने भी अपनी कमर कस ली है। बिजली निगम ने अभी से सबसे बड़ी समस्या ट्रांसफार्मर को लेकर व्यवस्था कर ली है। सरकार का आदेश शतप्रतिशत लागू करते हुए 24 घंटे में ट्रांसफार्मर को बदलवाने की व्यवस्था की है। इसके लिए ट्रांसफार्मर का स्टाक बनाया है वहीं अधिकारियों की जवाबदेही को तय कर दिया है। जनपद में बेहतर बिजली सप्लाई व्यवस्था को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम की ओर से सभी एक्सीईएन एवं एसडीओ व जेई को आदेश जारी किया है। जिसमें निर्देशित किया है कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर खराब होने की अधिक दिक्कतें होती हैं। इस द...