जवान के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपए
देवघर, अगस्त 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर प्रचारित एक कथित फ्री मूवी ऐप डाउनलोड करना श्रावणी मेला ड्यूटी पर आए एक पुलिस जवान को भारी पड़ गया। ऐप डाउनलोड करने के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपए अवैध रूप से दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान न उनके पास कोई फोन कॉल आया और न ही किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा की। मामले को लेकर जवान ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस जवान की शिकायत जानकारी के अनुसार पलामू जिले के राजेश कुमार वर्तमान में राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर में पुलिस ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त हैं। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में बताया कि सोशल मीडिया पर एक फ्री म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.