उरई, मार्च 28 -- बंगरा। ग्राम निवासी सीआरपीएफ जवान ऋषिकेश तिवारी 43 वर्ष की 27 मार्च को बंगाल चुनावों में ड्यूटी के दौरान अचानक आए हृदयाघात से मौत हो गई। जिसकी खबर गांव पहुंचते ही परिवार एवं पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया  जवान ऋषिकेश ने वर्ष 2003 में सीआरपीएफ को ज्वाइन किया था एवं वे वर्तमान में वे आरएएफ की 101वीं बटालियन प्रयागराज में तैनात थे जहां से उनकी ड्यूटी बंगाल चुनावों में कोलकाता में लगाई गई थी। परिवार में उनकी पत्नी प्रमिला देवी के अलावा तीन बेटियां ज्योति, शगुन, रूही एवं 1 बेटा अभय है जवान के शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बंगरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...