आजमगढ़, जनवरी 21 -- तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी सेना के जवान का शव बुधवार दोपहर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। तीन दिन पूर्व चंडीगढ़ में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ गाजीपुर जनपद में गंगा नदी तट पर सैदपुर में किया गया। तरवां थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी 48 वर्षीय प्रशांत सिंह उर्फ शिवजी सिंह वर्ष 2004 में आर्मी में भर्ती हुए थे। इस समय वे नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती असम में थी। वह ट्रेनिंग के लिए चंडीगढ़ गए थे। फरवरी में उन्हें गांव आना था। प्रशांत सिंह की पत्नी गीता सिंह और बच्चे आगरा में रहते हैं। तीन दिन पूर्व चंडीगढ़ में हार्ट अटैक से प्रशांत सिंह का निधन हो गया। घटना की सूचना मिलने पर गांव में मातम पसरा हुआ है। पत्नी गीता सिंह बच्चों के साथ गांव आ गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.