जवान का शव घर पहुंचते ही कोहराम, पसरा मातम
बलिया, अप्रैल 10 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अठिलापुरा गांव के निवासी पूर्व सैनिक स्व. रामइकबाल सिंह के पुत्र सीमा सुरक्षा बल में तैनात 33 वर्षीय अखिलेश सिंह का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव पहुंचा तो परिजन बिलखने लगे। लोगों की भीड़ लग गई और गांव में मातम पसर गया।अखिलेश वर्ष 2013 में सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे। फिलहाल वे आसाम के सिलीगुड़ी तैनात थे। परिजनों के अनुसार 9 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। अखिलेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। एसएसबी के जवान शव लेकर रसड़ा के सकलही के पास पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। 'अखिलेश सिंह अमर रहें' का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.