बलिया, फरवरी 26 -- बांसडीह। कस्बा के बड़ी बाजार क्षेत्र में बुधवार की रात फायर स्टेशन के जवान और एक युवक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बीच दोनों के बीच हाथपाई भी हो गयी। इस दौरान सड़क पर भीड़ जुट गयी तथा आवागमन भी बाधित हो गया। फायर स्टेशन पर तैनात अग्निशमन विभाग का जवान कार से खरीदारी करने बड़ी बाजार आया था। गाड़ी मोड़ते समय किसी बात को लेकर कस्बा के एक युवक से विवाद हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर चली गयी। कोतवाल प्रवीण सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...