हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में एसएसपी हरिद्वार स्वयं नए भर्ती जवानों और पुलिसकर्मियों के साथ मैदान में उतरे और उनके साथ दौड़ लगाकर फिटनेस, अनुशासन और उत्साह का संदेश दिया। एसएसपी की मौजूदगी से जवानों में नया जोश देखने को मिला। सुबह पुलिस लाइन परेड मैदान पहुंचे एसएसपी ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण कर जवानों की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वह सीधे जवानों के बीच पहुंचे और उनके साथ दौड़ लगाते हुए फिट रहने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि परेड पुलिस बल के अनुशासन, कार्यक्षमता और आत्मविश्वास की पहचान है तथा हर पुलिसकर्मी का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- जवानों संग दौड़े एसएसपी, बोले अनुशासन और फिटनेस पुलिस की पहचान एसएसपी ने प्र...