किशनगंज, मई 22 -- दिघलबैंक। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 100 दिवसीय योग जागरूकता अभियान के तहत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान लगातार विभिन्न विद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बी समवाय दिघलबैंक एवं सी समवाय पलसा के जवानों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र के विद्यालयों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- जवानों ने स्कूली बच्चों को योगाभ्यास करायायोग कार्यक्रम का आयोजन बी समवाय दिघलबैंक के कुशल नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय बालुबारी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एसएसबी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का वैज्ञानिक तरीके से अभ्यास कराया गया तथा योग के स्वा...