जवानों ने रक्तदान कर मानव सेवा का दिया संदेश
रांची, जून 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अनगड़ा द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "मानवता की एक बूंद- रक्तदान करें, जीवन बचाएं" रही। शिविर में रिम्स रांची की टीम ने सहयोग किया। वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार हासदे, सहायक कमांडेंट (चिकित्सक) डॉ. सुदर्शन रेड्डी पीआर, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सक) डॉ. गौरव सिसोदिया समेत कई जवानों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने आम लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। यह भी पढ़ें- रक्तदान कर एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.