सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- ककरहवा। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 66 वीं वाहिनी एवं सिविल पुलिस ककरहवा चौकी की संयुक्त टीम द्वारा लीलाडिहवा, झंगटी, सलहंतपुर, भुजौली, खरहरा, मजिगांवा, बभनी चौराहा आदि बॉर्डर एरिया में गश्त किया गया। पगडंडी रास्तों पर संयुक्त गश्त कर संदिग्धों पर नजर रखी गई। बॉर्डर क्षेत्र में होने वाले तस्करी के रोकथाम लिए सीमा पेट्रोलिंग की जा रही है। इस दौरान सीमाई गांवों के लोगों से संवाद कर उनसे सहयोग की अपील की गई। इस दौरान ककरहवा चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह, अनुराग तिवारी, उमेश कुमार, चेक पोस्ट झंगटी-लीलाडिहवा एसएसबी के उपनिरीक्षक मनोहर लाल, संतोष कुमार पांडेय आदि जवान गश्त में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...