जवानों ने किया योगाभ्यास व ध्यान
मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के तहत शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 39वीं वाहिनी पीएसी और क्षेत्रीय होमगार्ड कार्यालय में योग एवं राजयोग ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 जवानों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक बीके वीरेंद्र सिंह मरकाम ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभ बताए, जबकि बीके बिंदु बहन ने राजयोग ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला कमांडेंट विंध्याचल पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जवानों ने योग और ध्यान को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ जवानों ने लिया 365 दिन योग करने का संकल्प यह भी पढ़ें- आईएचएम रांची में विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.