भदोही, मार्च 27 -- भदोही, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र की अष्टमी पर गुरुवार को पुलिस ने आदिवासी बस्ती में खुशियां बांटी। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सीमा सिंह महिला थाना जवानों साक्षी त्रिपाठी, अंजलि गौड़ के साथ थाना ज्ञानपुर के आदिवासी बस्ती तेजीपुर में पहुंची। कन्याओं का पूजन करने के साथ ही महिला जवानों ने बच्चों में खाने-पीने के सामानों को भी बांटने का काम किया। एसपी ने बताया कि प्रदेश सरकार के मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत उक्त कार्यक्रम किया गया। जवानों ने बस्ती एवं गांवों के लोगों को सरकारी योजनाओं, नंबरों के बारे में भी जानकारियां दीं। साथ ही उसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.