नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- सियॉल। दक्षिण कोरिया में सेना के जवानों को सैन्य अभ्यास के दौरान मॉडल की तरह रैंप वॉक करने और पोज देने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें महिला मॉडल ने जवानों को रैंप पर चलने, मुड़ने और पोज देने के तरीके सिखाए। जवान भी उनकी तरह चलते और पोज देते नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आलोचना के बाद सेना ने माना कि यह ट्रेनिंग उचित नहीं थी और इसे आयोजित करने से पहलेे समीक्षा नहीं की गई थी। ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाते समय जवानों की राय ली जाएगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सशस्त्र बल में कॅरियर को लेकर किया संवाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...