कौशाम्बी, जनवरी 6 -- अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण किया तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों व प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड में पुलिस कर्मियों की दौड़, शारीरिक व्यायाम (पीटी) तथा टोलीवार ड्रिल कराई। इससे जवानों में अनुशासन और फिटनेस का संदेश दिया गया। परेड समाप्ति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित मेस, आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय तथा पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...