किशनगंज, मार्च 15 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। देश के वीर जवानों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर बिहार के पूर्णिया से अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक निकली 955 किलोमीटर लंबी 'शौर्य वंदन साइकिल यात्रा' रविवार को सिलीगुड़ी पहुंची। सिलीगुड़ी स्थित सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय और 41वीं वाहिनी परिसर में कमांडेंट योगेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने साइकिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनकी इस साहसिक पहल की सराहना की। दल के सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा उनके हौसले को बढ़ाते हुए तवांग तक के आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सिलीगुड़ी में यात्रा दल ने रात्रि विश्राम भी किया, जहां उन्हें एसएसबी की ओर से पूरा सहयोग और सम्मान प्रदान किया गया।इस संबंध में बताया गया कि यह ...